हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। विकास खंड राया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक शिक्षिका के साथ छेड़छाड़, अभद्रता करने एवं विरोध करने पर धमकी दे रहा था। शिक्षिका ने एबीएसए से प्रकरण में शिकायत की थी। राया ब्लॉक की एक शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक करतार सिंह की खंड शिक्षा अधिकारी राया से शिकायत कर आरोप लगाया था कि वह उनके साथ लगातार काफी समय से अभद्रता कर रहा है। उनके गले में हाथ डाल देता है। छात्रों से फोटो खींचने के लिए कहता है। गांव के अन्य व्यक्ति के साथ उसके वाहन पर बैठकर जाने के लिए दबाव बनाता है। विरोध करने पर धमकी देता है। शिकायत मिलने पर राया एबीएसए ने मामले की जांच की थी। जांच में प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए। जिसके बाद उन्होंने करतार सिंह के निलंबन की संस्तुति करते हुए बीएसए को पत्र लिखा था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक करतार सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में अपनी उपस्थिति राया ब्लॉक के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालपुर में देंगे। वीरेंद्र कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा, शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ व अभद्रता करने एवं धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जांच में प्रथमदृष्टया प्रधानाध्यापक को दोषी पाया गया है। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अन्य विद्यालय में अटैच कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
