• Thu. Feb 12th, 2026

नरहोली चौराहा पर बिना पंजीकरण के चल रहा था दयालु हॉस्पिटल, किया सील

ByVijay Singhal

Apr 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नरहौली चौराहा पर बिना पंजीकरण के चल रहे दयालु हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया। अस्पताल संचालक से 18 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है। दयालु हॉस्पिटल की स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर सीएमओ ने बृहस्पतिवार को जांच टीम वहां भेजी गई थी। जांच टीम में डॉ. मुनीश पौरुष, डॉ. एसपी राठौर एवं एक नायब तहसीलदार शामिल थे। टीम को वहां पर ऑपरेशन थिएटर उपकरणों सहित मिला। साथ ही वहां एक मरीज ऑपरेशन का और एक मरीज डायलिसिस कराने वाला मिला। जांच के दौरान संचालक अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सके। ऑपरेशन थिएटर में से होकर ही आवास का रास्ता था। टीम ने ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया, साथ ही ओपीडी भी बंद करा दी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि टीम ने ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया है। साथ ही अस्पताल संचालक को नोटिस देते हुए 18 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। साथ ही जब तक के लिए सभी प्रकार के चिकित्सकीय कार्य करने के लिए भी मना कर दिया गया है। इधर अस्पताल संचालक डॉ. सीमा मिश्रा ने बताया कि अस्पताल के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हुआ है इस पर कार्रवाई हुई है। 18 अप्रैल तक मिले समय में वह अपना जवाब दाखिल कर देंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.