हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में लाडली जी मंदिर में गुल्लक तोड़ने के मामले में सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश पर कार्यवाहक रिसीवर सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। 20 मार्च की रात लाडली जी मंदिर में गुल्लक खोलने को लेकर मंदिर सेवायत भगवान दास गोस्वामी व सह रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी के मध्य विवाद हो गया था। बरसाना पुलिस भी पहुंच गई थी। वहीं रात में मंदिर में हुए बवाल को लेकर कस्बे निवासी रसिक मोहन गोस्वामी ने सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां सह रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी, श्रीदामा गोस्वामी, ध्रुवेश गोस्वामी व पवन भट्ट निवासी बरसाना के खिलाफ गुल्लक तोड़ने व रुपये चोरी करने का प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर कोर्ट ने बरसाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। बरसाना पुलिस ने मंगलवार रात को सह रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी, श्रीदामा गोस्वामी, ध्रुवेश गोस्वामी व पवन भट्ट निवासी बरसाना के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सह रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी ने बताया कि एडीजे तृतीय के आदेश पर उन्हें लाडली जी मंदिर का कार्यवाहक रिसीवर नियुक्त किया गया। मंदिर पर तैनात कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए गुल्लक खोलने गया। गुल्लकों में से बरामद रुपयों में हिस्सा न मिलने पर वर्तमान मंदिर सेवायत व उनके समर्थकों ने बवाल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
