हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। ईदगाह की अमीन रिपोर्ट तैयार करने के लिए अमीन शिशुपाल यादव के सुरक्षा मुहैया करवाने संंबंधी प्रार्थना पत्र सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उनकी सुरक्षा के आदेश दिए हैं। इस मामले में बुधवार को अमीन रिपोर्ट के लिए तारीख तय की जाएगी। श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन से ईदगाह को हटाने के लिए किए हिंदू सेना ने दावा किया है, जिस पर गत 29 मार्च को सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायिक अधिकारी नीरज गोंड ने अमीन रिपोर्ट के आदेश किए थे। अब अमीन न्यायालय पहुंचकर ईदगाह जाने के लिए तारीख तय करेंगे। ईदगाह पक्ष अमीन रिपोर्ट के आदेश को निरस्त कराने के लगातार प्रयास कर रहा है। अमीन रिपोर्ट के आदेश के अगले ही दिन इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसे अदालत ने नहीं माना। इसके बाद 3 अप्रैल को भी एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर सुनवाई के लिए 17 अप्रैल की तारीख दी गई है। इसी मामले में मंगलवार को ईदगाह पक्ष ने अदालत में फिर से प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर ईदगाह इंतजामिया कमेटी के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद के अधिवक्ता नीरज शर्मा तथा सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के अधिवक्ता जीपी निगम ने बहस की। उन्होंने अदालत से अमीन रिपोर्ट की कार्यवाही रोकने की मांग की। केस के प्रतिवादीगण में से एक श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा है कि ईदगाह जिस स्थान पर मौजूद है, उसका मालिकाना हक श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के पास मौजूद है। 13.37 एकड़ जमीन पर जहां ईदगाह मौजूद है, इसका मालिकाना हक राजस्व विभाग और नगर निगम के रिकॉर्ड में ट्रस्ट के नाम दर्ज है। उन्होंने बताया कि न्यायालयीय अमीन द्वारा उन्हें सूचित किया गया तो निरीक्षण के समय वह स्वयं मौके पर मौजूद रहेंगे। नए जिला जज ने कार्यभार ग्रहण किया। जिला जज राजीव भारती के स्थानातंरण के बाद नए जिला जज आशीष गर्ग ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। आशीष गर्ग इलाहाबाद में रजिस्टर्ड जनरल के पद पर थे। उनके कार्यभार ग्रहण करने के दौरान समस्त न्यायाधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
