• Thu. Nov 26th, 2026

गोवर्धन के गोविंद कुंड मे फेके हुए शव का गला घोंटकर की गई थी यशोदा की हत्या

Byvijay.singhal1233

Apr 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गला घोंटकर हत्या के बाद यशोदा का शव आन्यौर के गोविंद कुंड में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस हत्या के खुलासे के अंतिम चरण में है। पूरे मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। हालांकि पूरे मामले में किसी अपने का हाथ होने की आशंका भी जताई जा रही है। मंगलवार को मृत यशोदा का पति नरेंद्र शर्मा भी गोवर्धन थाने पहुंच गया। पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार सुबह आन्यौर के गोविंद कुंड में एक महिला का शव मिला था। सोमवार को शिनाख्त अलवर के गांव डेरा निवासी यशोदा शर्मा के रूप में हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक ओम हरी वाजपेयी ने बताया की यशोदा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या गला दबा किए जाने की बात सामने आई है। हत्या का कारण पुलिस खोजने में जुटी है। कुछ लोगो से पूछताछ में बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं हैं। जल्द ही हत्यारोपियों व हत्या के कारणों का पटाक्षेप हो जाएगा। कुएं से पानी लेने निकली और लौटी नहीं

गोवर्धन। यशोदा शर्मा का पति नरेंद्र शर्मा अपने पिता सुनील शर्मा के साथ मंगलवार को गोवर्धन थाने पहुंच गया। उन्होंने बताया की यशोदा के साथ उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। वह पूर्व में भी दो बार घर से कई कई दिन के लिए जा चुकी थी। पति ने बताया की पत्नी की हरकत की वजह से वह परेशान रहता था। उनके एक ढाई वर्ष का बेटा है। 14 फरवरी को यशोदा घर से नजदीक ही कुएं पर पानी लेने निकली थी फिर वापस नहीं आई। उन्होंने उसकी खोज भी की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पति नरेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.