हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग पर यात्रियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस ने दानघाटी मंदिर की ओर ई रिक्शा के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। जतीपुरा तिराहे के समीप व सौंख अड्डा पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई है। गोवर्धन में ई रिक्शा के अव्यवस्थित संचालन से जाम की स्थिति बनी रहती है। रिक्शों को व्यवस्थित करने के लिए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने एसडीएम कमलेश गोयल के निर्देशन में सीओ राम मोहन शर्मा और ए आर टी ओ प्रशासन की टीम गठित कर ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए थे। टीम में शामिल अधिकारियों ने ट्रैफिक प्लान बना कर ईओ गोवर्धन आलोक वर्मा को ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन, ड्रेस कोड, नंबर प्लेट जारी कर 1 अप्रैल से प्लान लागू कराने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को जाम के हालात देखते हुए पुलिस ने दानघाटी मंदिर की ओर ई रिक्शा के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
