• Tue. Feb 10th, 2026

सीएम अवार्ड से पुरस्कृत हुई मथुरा की 5 पंचायतें,,, डीपीआरओ किरण चौधरी

ByVijay Singhal

Apr 4, 2023
Spread the love
डीएम पुलकित खरे के दिशा निर्देशन में 5 पंचायतों को मिला सीएम अवार्ड
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार  से उत्कृष्ट कार्य के आधार पर पुरस्कृत किया गया है।  राज्य परफारमेन्स असेसमेन्ट समिति द्वारा मथुरा  की कुल 5 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किये जाने हेतु सहमति प्रदान की गयी।
 समिति के निर्णयानुसार जनपद की प्रथम पांच ग्राम पंचायतों को अंको के अवरोही क्रम में निम्नानुसार धनराशि निर्गत की गई है।
 1,, बादोठ  11 लाख। नौहझील
 2,,पानीगांव,, मांट और कारव  राया,,7.5 लाख प्रति पंचायत। 4,, तरौली सुमाली,, चौमुंहा  4 लाख
5,, संचौली,, नंदगांव,2 लाख
पुरस्कृत ग्राम पंचायतों द्वारा आवंटित
धनराशि का व्यय निम्नवत् कार्यों के सम्पादन हेतु प्राथमिकता के अनुसार निम्न कार्य कराये जा सकते है:
1,, गौशाला / कांजीहाउस की मरम्मत / रखरखाव ।
2,, तरल एवं अपशिष्ट पदार्थ प्रबन्धन से संबंधित कार्य ।
3,, ग्राम पंचायत में स्वयं की आय के स्त्रोतों में वृद्धि हेतु कार्य लिये जा सकते है, किन्तु इनके द्वारा प्राप्त आय ग्राम निधि के बैंक खातों में परिलक्षित होनी चाहिए।
4,, यदि ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन की उपलब्धता न हो तो, आवश्यकतानुसार ग्राम पंचायत
द्वारा 01 अथवा 02 कक्षों का निर्माण पंचायत भवन के विकल्प के रूप में किया जा सकता
है।
5- पंचायत भवन में पंचायत कार्यालय की स्थापना, जिसमें कम्प्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट व्यवस्था।
6,, ग्राम पंचायतों में जनसुविधा केन्द्र (सी०एस०सी० ) की स्थापना ।
7,, ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी की स्थापना / रखरखाव
8 ,,टीकाकरण हेल्थ कैम्प का आयोजन।
9- ऐसे कार्य जो कि वृहद् जनकल्याण हेतु किया जाना आवश्यक है व उनकी व्यवस्था किसी
और योजनान्तर्गत नहीं की गयी है।
सामान्यतया जो कार्य पंचायतों में अब तक नहीं हो पाए हैं, पुरस्कार के पैसे से पंचायतें महिला हितेषी, बाल हितैषी, पर्यावरण हितैषी, पर्याप्त जलयुक्त, गरीबी मुक्त वा रोजगार संपन्न पंचायत बनाने में धनराशि का प्रयोग कर  अपनी पंचायतों को आदर्श पंचायत बनाने की तरफ अग्रसर कर  सकेंगे ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.