• Thu. Nov 26th, 2026

बलदेव में यमुना के कंजौली घाट पर एक महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

Byvijay.singhal1233

Apr 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में यमुना के कंजौली घाट पर एक महिला का शव यमुना में मिला। काफी प्रयासों के बाद महिला की शिनाख्त बलदेव के अमीरपुर गांव निवासी रामवती (75) के रूप में परिजनों ने की। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने शव का पीएम नहीं कराया। पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया महिला रामवती अपने घर से शनिवार सुबह दस बजे बलदेव के खडैरा घाट स्थित यमुना के घाट पर गई। महिला यमुना में गहरे पानी में जाने के कारण डूब गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों को जमुना में महिला का शव कंजौली घाट पर मिला।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.