• Thu. Nov 26th, 2026

महिला से छेड़छाड़ करने वाला टेंपो चालक पकड़ा

Byvijay.singhal1233

Apr 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। राजस्थान के भरतपुर स्थित मायके से बहन के घर लक्ष्मीनगर आ रही महिला से छेड़छाड़ करने वाले टेंपो चालक को जमुनापार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने 27 मार्च को टेंपो से कूदकर अपनी जान बचाई थी।
हाथरस निवासी महिला बहन के घर आने के लिए भरतपुर से दोपहर दो बजे बस में सवार हुई थी। रात नौ बजे वह नए बस अड्डे पर उतरी। यहां से थाना जमुनापार के लक्ष्मीनगर के लिए टेंपो में सवार हुई। रास्ते में दो सवारी उतर गईं। टेंपो में महिला अकेली रह गई थी। चालक की नीयत में खोट देख महिला ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। टेंपो से कूदने के चलते महिला घायल हो गई थी। जमुनापार पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत में सुधार हुआ तो उसने परिजन को आपबीती बताई। बहनोई ने टेंपो चालक के खिलाफ थाना जमुनापार में मुकदमा दर्ज कराया। थाना जमुनापार के प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को चालक को जेल भेजा जाएगा।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.