• Thu. Nov 26th, 2026

इस्कॉन मंदिर स्थित गोविंदा रेस्त्रां में व्रत का भोजन करने के बाद 23 श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत

Byvijay.singhal1233

Apr 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन के इस्कॉन मंदिर स्थित गोविंदा रेस्त्रां में रविवार रात व्रत का भोजन करने के बाद 23 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। इन सभी श्रद्धालुओं को मंदिर प्रबंधन की ओर से रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया। इसमें से करीब आधा दर्जन मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। ये सभी श्रद्धालु एकादशी का व्रत थे।
इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता रविलोचन दास ने बताया मंदिर के करीब 10 कर्मचारियों की तबीयत खराब हुई है। लंबे समय से पर्व के कारण कर्मचारियों को आराम नही मिला था। मौसम के बदलाव का कारण लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। जिनकी तबीयत खराब हुई है उनके नाम पता कराए जा रहे हैं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.