• Thu. Nov 26th, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील सदर में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करने के निर्देश दिए

Byvijay.singhal1233

Apr 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा 01 अप्रैल।  सदर तहसील सभागर में जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना करने के पश्चात गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत पहुँचाने हेतु अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। समाधान दिवस में प्रार्थी विपिन कुमार शर्मा निवासी औरंगाबाद बिरासत दर्ज कराने तथा प्रार्थी हरिओम सिंह पुत्र गिरवर सिंह निवासी रंगौली काॅलौनी सिकन्दरा ने फसल को जबरन काटने की शिकायत की जिनको मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मौके पर ही निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत दी गई।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस, तहसील दिवस तथा अन्य किसी माध्यम प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय एवं गुणवत्तपूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतें किसी भी दशा में डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं आनी चाहिए अन्यथा की दशा में विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही न बरतने के लिये अधिकारियों को आगाह किया और कहा कि लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। शासन की अपेक्षा के अनुसार जिले में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये संवेदनशील रवैया अपनाकर पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिये अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.