• Mon. Feb 9th, 2026

जिलाधिकारी पुलकित खरे विद्यालयों के जीर्णोंद्वार के लिए लगातार रहते हैं प्रयासरत*

ByVijay Singhal

Mar 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
माॅडल के रूप में विकसित होंगे सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के विज्ञान लैब
मथुरा 31 मार्च। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विज्ञान लैब एवं उपकरणों के लिए लगभग 60 लाख रूपये की धनराशि दी है। सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को सुविधाओं से लैस बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्र छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। विज्ञान लैब में भूगोल, पर्यावरण, प्रकृति, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान आदि क्षेत्रों के प्रोजेक्टों का प्रदर्शन किया जायेगा। लैब में छात्र छात्रायें प्रेक्टिकल के माध्यम से नये प्रयोगों को सीखेंगे। लैब  आधुनिक यंत्रों से लैस रहेगा, जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा क्रिटिकल गैप्स फंड दिया गया है।
श्री खरे ने लगातार जनपद मंे विद्यालयों के जीर्णोंद्वार के लिए कार्य किया है, जिसमें स्कूल चलो अभियान को गति देते हुए अधिकाधिक पंजीकरण करवाये हैं। शासन की मंशानुसार जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को स्कूल गोद दिये गये हैं, जिनके निर्देशन में स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। स्वयंसेवी, संगठन एवं व्यापारियों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में फर्नीचर, आरओ आदि की व्यवस्था भी की गई है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों मंे बनने वाली विज्ञान लैबों के सकुशल संचालन हेतु सभी विद्यालयों के दो दो शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिससे वे छात्र छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करेंगे तथा प्रेक्टिकल के माध्यम से बच्चों को लाभान्वित करेंगे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरूपा राया, पचेहरा नौहझील, कोटवन नन्दगांव में नये विज्ञान लैबों हेतु कक्षों का निर्माण किया जायेगा तथा उपकरण एवं साज सज्जा की व्यवस्था भी की जायेगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रहीमपुर फरह, पैगांव रोड़ छाता, अकबरपुर चैमुहां में पूर्व में बने हुए विज्ञान लैबों के लिए उपकरण एवं साज सज्जा का कार्य किया जायेगा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मांट, पैगांव, नन्दगांव, रहीमपुर, सरूपा, अकबरपुर की बाउण्ड्रीबाॅल की जीआई बारबेड (तार फैंसिंग) का कार्य किया जायेगा।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मुडेसी में बनेगा विज्ञान लैब, लगेगी सोलर स्ट्रीट लाईट तथा बनेगी बाउण्ड्रीबाॅल की जीआई बारबेड फैंसिंग। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोवर्धन में लगेगी सोलर स्ट्रीट लाईट तथा होगा बाउण्ड्रीबाॅल की जीआई बारबेड फैंसिंग।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.