• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा में रामनवमी पर अवकाश में भी खुले रहे कार्यालय

ByVijay Singhal

Mar 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वित्तीय वर्ष 2022-23 शुक्रवार को खत्म हो रहा है। इसकी हलचल बृहस्पतिवार को रामनवमी के सार्वजनिक अवकाश भी सभी सरकारी कार्यालयों में दिखाई दी। सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद जिला मुख्यालय स्थित सभी कार्यालय खुले रहे। देर शाम तक कार्यालयों में वित्तीय लेनदेन से जुड़े फाइलों का निस्तारण किया जाता रहा। मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय की गतिविधियां देर रात तक जारी रहीं। अधिकांश सरकारी कार्यालयों में पिछले तीन दिन से वित्तीय कार्य को लेकर गतिविधियां चल रही हैं। मौजूद धनराशि का संबंधित कार्यों को लेकर भुगतान किए जा रहे हैं। लंबित वित्तीय प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। कोशिश हो रही है कि लंबित भुगतानों के लिए शासन से कुछ और राशि प्राप्त हो जाए, जिससे बकाया भुगतान की प्रक्रिया को खत्म किया जा सके। इसके चलते रामनवमी का बृहस्पतिवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी सभी कार्यालय खुले रहे। राजस्व से जुड़े पटलों में आम दिनों की भांति लेनदेन हुआ। नगर निगम, विद्युत निगम और एआरटीओ कार्यालय में राजस्व संबंधी पटल खुले रहे। नगर निगम और विद्युत निगम में बकाया बिलों को जमा किया गया। नगर निगम की टैक्स संबंधी टीमें वसूली के कार्य में जुटी रही। यह गतिविधियां बैंकों में भी नजर आईं। आम उपभोक्ताओं के लिए बैंक शाखाएं बंद रही, लेकिन कर्मचारी क्लोजिंग के कार्य में जुटे रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.