• Tue. Feb 10th, 2026

कृष्णानगर बिजली घर में हुई मारपीट, एक घायल

ByVijay Singhal

Mar 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। कृष्णानगर बिजली घर में ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत करने गए युवकों और संविदा कर्मचारियों के बीच बृहस्पतिवार को मारपीट हो गई। विद्युत निगम ने हंगामा और मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। जबकि मारपीट में घायल होने वाले पीड़ित ने भी संविदाकर्मी के खिलाफ तहरीर दी है। रोजाना की तरह कृष्णानगर बिजली घर पर सहायक अभियंता रमेश सोनी कार्यालय में बैठकर अपना कामकाज निपटा रहे थे। इसी दौरान डीगगेट के रहने वाले कुछ युवक बिजलीघर के कंट्रोल रूम पर पहुंचे। उन्होंने अपने यहां तीन से दिन से ट्रांसफार्मर फुंके होने की सूचना दी। कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी ने उनकी शिकायत दर्ज की और उन्हें बताया कि ट्रांसफार्मर आने में समय लगेगा। निगम अधिकारियों के अनुसार शिकायत करने आए युवक आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर वह लोग वीडियो बनाकर स्टाफ को मारपीट के लिए उकसाने लगे। सहायक अभियंता के साथ भी शिकायतकर्ताओं ने अभद्रता का प्रयास किया, लेकिन वह समझा बुझाकर कार्यालय में वापस आ गए। आरोप है कि हंगामा करने वालों ने कैश काउंटर की ओर रुख किया तो स्टाफ ने उन्हें रोका इसी बीच गाली-गलौज मारपीट में तब्दील हो गई। इसकी तहरीर उन्होंने कोतवाली में दी है। इधर, मोनू नामक शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह साथियों के साथ बिजली घर शिकायत करने पहुंचा तो यहां संविदाकर्मी गुड्डू, अमित, रामप्रसाद आदि ने एकराय होकर उनके ऊपर हमला बोल दिया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.