हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। पिछले सप्ताह की बारिश से जहां फसलें अभी पूरी तरह सूखी नहीं थीं कि बृहस्पतिवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। जनपद के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश ने गेहूं और सरसों की पकी फसल की भिगो दिया। इससे किसानों को चिंता बढ़ गई है। उधर, कृषि विभाग के अनुसार अधिक बारिश होने पर गेहूं की क्वालिटी खराब होगी और उसका रेट कम हो जाएगा। जिला कृषि अधिकारी एके सिंह ने किसानों से दो दिन कटाई रोकने को कहा है ताकि गेहूं में अधिक नुकसान होने से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जो किसान मूंग और उड़द की बुवाई कर रहे हैं वह भी न करें।बृहस्पतिवार सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छा गए। शाम को गर्जन के साथ बारिश होने लगी। इससे शहर के पुराना बस स्टैंड, भूतेश्वर पुल के नीचे, नया बस स्टैंड, डीग गेट, दरेसी रोड आदि स्थानों पर हल्का पानी भर गया। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई। मांट, सुरीर, टाउनशिप, बलदेव, नंदगांव, बरसाना, वृंदावन, सौंख, शेरगढ़ आदि स्थानों पर भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश व तेज हवा के कारण कई जगह फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
