• Tue. Feb 10th, 2026

जीआरपी सिपाहियों ने प्लेटफॉर्म पर लेटे युवक पर चलाई लात, एसपी ने बैठाई जांच

ByVijay Singhal

Mar 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सिपाहियों का युवक पर लात चलाने का वीडियो सामने आया है। एसपी जीआरपी ने वीडियो का संज्ञान लिया। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मामला होली के दूसरे दिन जीआरपी थाना के सामने वेटिंग हॉल में आठ मार्च का है। यहां जीआरपी थाना के ठीक सामने यात्री प्रतीक्षालय बना है। इसमें कुछ महिला यात्री बैठी ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच एक युवक आकर बैठ गया। महिलाओं के मुताबिक उसने शराब पी रखी थी। इस पर एक महिला यात्री ने उसकी शिकायत जीआरपी से की। शिकायत पर जीआरपी के दो हेड कांस्टेबल आए। वह शराबी को वहां से उठकर बाहर जाने के लिए बोले। इस पर वह वहां से नहीं हटा। सिपाहियों ने उसे जबर्दस्ती उसे हटाया। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें सिपाही उसे हटाने के लिए उसके पैरों को लातों से कुचल रहे हैं। जीआरपी एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि सिपाही दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई होगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.