• Tue. Feb 10th, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी पुलिस की गाड़ी, चालक की मौत, हेड कांस्टेबल की हालत नाजुक

ByVijay Singhal

Mar 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिहल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि, हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा मांट थाना क्षेत्र के माइल स्टोन-98 के पास हुआ। यहां गुरुवार की तड़के करीब चार बजे पेट्रोलिंग कर रही बोलेरो गाड़ी पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ गई। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी चला रहे दिवानाकलां निवासी चालक शैलेश चौधरी की मौत हो गई। वहीं साथ में बैठे हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह घायल हो गए। हादसा देख राहगीर व आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया। चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दूसरी तरफ ट्रैक्टर भाग गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.