• Thu. Feb 12th, 2026

व्रन्दावन में यमुनाजी का धूमधाम के साथ मनाया जन्मोत्सव, यमुना को 151 साड़ी की उड़ाई चुनरी

ByVijay Singhal

Mar 28, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल

मथुरा। वृंदावन में यमुनाजी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह केशी घाट पर भक्तों ने यमुनाजी का दुग्धाभिषेक कर मंत्रों के मध्य यमुना पूजन किया। ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा द्वारा यमुना मंदिर पर मां यमुना का अभिषेक और धारा का दुग्धाभिषेक किया। 15 से ज्यादा नावों पर सवार यमुना भक्तों ने जयकारे लगाते हुए यमुनाजी को 151 साड़ी से बनाई चुनरी ओढ़ाई। सायंकाल यमुनाजी का फूल बंगला एवं छप्पन भोग लगाया गया। देवरहा बाबा घाट पर महाआरती के बाद केशीघाट से शोभायात्रा निकाली गई। यह गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर, नगर निगम चौराहा होती हुई कालिया मर्दन तीर्थ पर पहुंची। जहां यमुना महारानी की आरती उतारी और प्रसाद वितरण हुआ। ब्रजवासी पंडा सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर गौतम, रामनारायण ब्रजवासी, नंद कुमार पाठक, पुरुषोत्तम सरदार, डॉ चंद्रप्रकाश, डॉ. प्रताप पाल, संयोजक महेश भारद्वाज, सुरेशचंद्र शर्मा, रविकांत गौतम, प्रेम बल्लभ शर्मा, डॉ. रमेश विधि शास्त्री, भरत लाल ब्रजवासी, अमर बिहारी पाठक, मुकेश मोहन शास्त्री आदि मौजूद रहे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.