• Thu. Feb 12th, 2026

थाना सदर बाजार के टैंक चौराहे के समीप दीवार में घुसी गाड़ी, एसीजेएम के भाई-भांजे घायल

ByVijay Singhal

Mar 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। थाना सदर बाजार के टैंक चौराहे से थोड़ी दूर पर बेकाबू गाड़ी दीवार में घुसने से चार युवक घायल हो गए। हादसा रविवार रात डेढ़ बजे हुआ। सभी लोग होलीगेट से अपने आवास पर लौट रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में एसीजेएम सोनिका वर्मा के भाई गौरव वर्मा निवासी डीएम कंपाउंड मथुरा, भांजे समर्थ वर्मा निवासी प्रकाश नगर मथुरा, राज वर्मा और लक्ष्य वर्मा निवासी आगरा घायल हुए हैं।सभी को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.