हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। नियम विरुद्ध स्थानातंरण के खिलाफ रेलवेकर्मी लामबंद हो गए हैं। लगातार तीसरे दिन भी उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि स्थानांतरण रद्द नहीं किया तो वह आंदोलन को तेज करेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष संजीव कुमार जैन, मंडल वाणिज्य निरीक्षक मथुरा जंक्शन का स्थानांतरण बिना नियमों का पालन करते हुए एक वर्ष में तीसरी बार किया गया है। यूनियन इनके गलत व नियम विरुद्ध कार्यों का विरोध मथुरा व पूरे आगरा मंडल में लगातार कर रही है। यूनियन के शाखा मंत्री डी के गोयल ने कहा कि मांगे पूर्ण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता राम हरि परिहार ने की। कामरेड शिवलाल मीना, जितेंद्र मित्तल, श्याम सुन्दर, सन्तलाल , जगत इंद्र , भूपेंद्र, रामेश्वर, लखनलाल, अशोक ,दारा सिंह, राजू, कुमुद खण्डेलवाल व निर्मल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
