हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० विपिन कुमार गर्ग ने अवगत कराया है कि प्रदेश में आकस्मिक पशुचिकित्सा सेवाओं को टोल फ्री नम्बर 1962 के माध्यम से पशुपालकों को सेवाएं प्रदान की जायेंगी। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट (MVU) का शुभारम्भ / फ्लैग ऑफ जनपद मथुरा में दिनांक 26/03/2023 को प्रातः 11 बजे माननीय विधायक बल्देव पूरन प्रकाश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, डा० विपिन कुमार गर्ग मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, डा० ब्रजकिशोर उपाध्याय पशुचिकित्साधिकारी, डा० लोकेश शर्मा पशुचिकित्साधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे । जनपद मथुरा हेतु 08 मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट (MVU) उपलब्ध करायी गयी है जिसमें 50 प्रतिशत वाहन आकस्मिक सेवाओं हेतु उपलब्ध रहेगें। आज 03 मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट का शुभारंभ किया गया है। उक्त सेवा निर्धारित रूट / शेड्यूल्ड रूट पर प्रातः 08 बजे से 2 बजे अपरान्ह तक तथा इमरजेन्सी रूट पर 10 बजे से सायं 08 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। सायं 08 बजे के बाद प्राप्त हुई पशुपालकों की कॉल, कॉल सेन्टर पर रिकार्ड की जाऐगी जिनके सापेक्ष सेवाएं आगामी दिवस पर उपलब्ध करायी जायेगी ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
