• Fri. Feb 13th, 2026

जिला अस्पताल में खड़ी जर्जर इमारतें होंगी नीलामी

ByVijay Singhal

Mar 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। जिला अस्पताल में वर्षों से खस्ताहाल खड़ीं इमारतों को अब नीलाम किया जाएगा। इसके लिए शासन से अनुमति मिल चुकी है। आगामी अप्रैल माह में इनकी नीलामी हो सकती है। इससे शासन को लाखों की आय होगी। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में कई इमारतें जर्जर हालत में हैं। इनमें तीन मंजिला चिकित्सक आवास, क्षय रोग के निकट स्थित पानी की टंकी, फार्मासिस्ट आवास एवं चतुर्थ श्रेणी आवास शामिल हैं। यह सभी विगत कई वर्षों से खराब हैं। हालांकि वर्तमान में यहां कोई नहीं रह रहा है। सीएमएस के प्रयास के बाद अब शासन द्वारा उक्त आवासों एवं पानी की टंकी को नीलाम करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है, ताकि इनके स्थान पर फिर से नए आवासों अथवा अन्य नवनिर्माण कराए जा सकें। शासन द्वारा उक्त सभी इमारतों का निर्धारित शुल्क 10 लाख रुपये रखा है। सीएमएस ने नीलामी प्रकिया आरंभ कर दी है। अप्रैल माह में इसकी नीलामी होनी है। सीएमएस ने गत माह भी नीलामी के लिए प्रयास किया था, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। उस समय प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए लोगों ने नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। अंतिम बोली के रूप में 28 लाख रुपये की बोली लगी थी, लेकिन बोलीकर्ता ने बाद में रुपये जमा करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद 2 अन्य बोलीकर्ताओं ने भी रुपये जमा नहीं कराए। उक्त तीनों दावेदारों को अब काली सूची में डाल दिया गया है। साथ ही इनकी धरोहर राशि भी शासन ने जब्त कर ली है।

शासन द्वारा जिला अस्पताल में जर्जर हुई पानी की टंकी, तीन मंजिला डॉक्टर्स आवास की इमारत सहित अन्य आवासों को नीलाम करने की अनुमति प्रदान कर दी है। अब अप्रैल माह में नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.