हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन में प्रेम मंदिर के समीप झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मृत मिली वृद्धा की शिनाख्त हो गई है। मृतका डीग की रहने वाली थी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। पुलिस के अनुसार भरतपुर के डीग थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन गेट निवासी हरिप्यारी (71) पत्नी मानसिंह पिछले 20 मार्च को वृंदावन आईं। मां के कई दिन तक घर न पहुंचने के बाद बेटा बनवारी लाल ने पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि वृंदावन के एक वृद्ध महिला का शव मिला है। शनिवार को मथुरा के पोस्टमार्टम गृह पहुंचे बेटे ने मां हरप्यारी के रूप में शिनाख्त कर ली। बनवारी ने बताया मां हरप्यारी अकेले ही 20 मार्च की दोपहर कृपालु अस्पताल में आंख का ऑपरेशन करवाने के लिए आई थीं। अस्पताल में जांच के बाद नगला चौधरी में भाभी मंजू से भी मिलने के लिए जाना था। पिता और बड़े भाई की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वृद्धा की मौत कैसे हो सकी इसकी जानकारी मिल सकेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
