• Fri. Feb 13th, 2026

आगरा पुलिस जांच के लिए गोवर्धन पहुंची

ByVijay Singhal

Mar 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा पुलिस जांच के लिए गोवर्धन पहुँची। आगरा में पढ़ रहे बीटेक छात्र का शव मिलने के मामले की जांच करने आगरा पुलिस गोवर्धन पहुंची। टीम ने कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। दुकानदारों से पूछताछ भी की।
17 मार्च को छटीकरा में मां वैष्णो देवी मंदिर के पास जंगल में एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक युवक की शिनाख्त फर्रुखाबाद निवासी रमन यादव के रूप में हुई थी। जांच के लिए गोवर्धन आए न्यू आगरा थाना के निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया की रमन आगरा के खंदारी कैंपस में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज है। घटना से पहले रमन की लोकेशन गोवर्धन में थी। आगरा पुलिस ने गोवर्धन में लोकेशन की जगह पर पहुंच कर छानबीन की। स्थानीय दुकानदारों से बातचीत में भी उन्होंने रमन को देखने की बात स्वीकार भी की है। पुलिस ने कुछ जगह के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। बताया जा रहा है की घटना में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली बताई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.