• Fri. Feb 13th, 2026

कोसीकलां में टैक्स वसूली करने आई पालिका टीम ने दुकानदार को कुर्सी से खींचा

ByVijay Singhal

Mar 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। कोसीकलां में टैक्स वसूली के लिए शनिवार दोपहर गई नगर पालिका की टीम ने दुकानदार के साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं धक्का मारने हुए कुर्सी से खींच लिया। इससे वहां हंगामा हो गया। दुकानदार ने इस कार्रवाई को गलत बताया है। शांतिदेवी निवासी बल्देवगंज की गांधी पार्क मार्केट में दुकान है। यहां दुकानें नगर पालिका की हैं। उनकी दुकान पर पालिका का करीब 62 हजार रुपये बकाया चल रहा है। टीम ने बकाया जमा कराने के लिए नोटिस भी भेजा था लेकिन दुकानदार ने पैसा जमा नहीं कराया। शनिवार को पहुंची टीम ने बकाया जमा न होने पर दुकान का शटर गिराकर ताला लगाने का प्रयास किया। इसका शांतिदेवी के पुत्र राकेश ने विरोध किया तो टीम के सदस्यों ने उसे कुर्सी से जबरदस्ती खींच लिया और धक्का मार दिया। दुकान करने वाले राकेश का कहना है कि यदि उसने पैसा जमा नहीं किया तो पालिका को आरसी जारी कर वसूल करना चाहिए। टैक्स वसूली के दौरान टीम गुंडागर्दी जैसा व्यवहार कर रही है जोकि गलत है। उधर, कर अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि राजस्व हित में वह कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को पांच बकाएदारों की दुकानों पर कार्रवाई की गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.