
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में ब्रजभूमि की आध्यात्मिक उद्योगपति अनंत अंबानी ने गिरिराजजी के दरबार में हाजिरी लगाई। जतीपुरा स्थित मुखारविंद मंदिर में उन्होंने विधि-विधान से सेवा-पूजन कर प्रभु को विविध भोग समर्पित किए। गंगाधाम आश्रम से मुखारविंद मंदिर पहुंचकर अनंत अंबानी ने गिरिराजजी के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की। इस दौरान नाथद्वारा के तिलकायत गोस्वामी विशाल बाबा उनके साथ रहे। अनंत अंबानी सबसे पहले गंगाधाम आश्रम पहुंचे, जहां तिलकायत गोस्वामी विशाल बाबा ने उनका स्वागत किया। आश्रम में कुछ समय रुकने के बाद वे विशाल बाबा के सानिध्य में पैदल ही जतीपुरा मुखारविंद मंदिर पहुंचे। पैदल यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं ने उन्हें देखकर जय गिरिराज, जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। मंदिर पहुंचने पर सेवायतों और पुरोहितों ने परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया। यहां मंदिर की परंपराओं के अनुरूप कुनबाड़ा का आयोजन हुआ। गिरिराजजी को विभिन्न प्रकार के भोग समर्पित किए गए। तिलकायत विशाल बाबा के सानिध्य में विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। अनंत अंबानी ने प्रभु के चरणों में भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के दौरान उन्होंने गिरिराजजी की शिला का दर्शन कर मत्था टेका और ब्रजभूमि की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन से पूर्व अनंत अंबानी ने बल्लभकुल पुरोहित सुरेशचंद रामजीलाल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पुरोहित ने उन्हें प्रसादी दुपट्टा भेंट किया और ब्रजभूमि आगमन पर बधाई दी। मंदिर के सेवायतों ने भी उन्हें प्रसाद भेंट किया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
