• Thu. Nov 26th, 2026

छह दिसंबर को कार सेवा के लिए चित्रगुप्त पीठाधीश्वर ने खरीदे औजार, मिल रही धमकियों पर पुलिस में शिकायत

Byvijay.singhal1233

Nov 26, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन गोवर्धन मार्ग के जुलहैंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद ने नौ अगस्त को आश्रम परिसर में पूजा-अर्चना कर छह दिसंबर को कार सेवा का शंखनाद किया था। स्वामी सच्चिदानंद ने बताया कि कार सेवा की घोषणा करने के बाद से ही वह लगातार संत समाज और लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कार सेवा के लिए आगरा से हथौड़े, कुदाल, फावड़े, तसले और अन्य औजार खरीदे गए हैं। स्वामी सच्चिदानंद का दावा है कि कार सेवा के लिए कुछ संत चार दिसंबर को मथुरा पहुंच जाएंगे। इसके अलावा हजारों की संख्या में संत समाज और समर्थक सीधे छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचेंगे। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने इस गंभीर मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आगरा के न्यू आगरा थाने में अपनी लिखित तहरीर प्रस्तुत की है। स्वामी सच्चिदानंद ने पुलिस से इस धमकी भरे फोन कॉल पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनकी तहरीर में विदेशी नंबर से मिली पूरी धमकी का विस्तृत ब्योरा शामिल है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.