• Thu. Nov 26th, 2026

मांट क्षेत्र में ट्रैक्टर से टकराकर खाई में पलटी कार, छह युवक घायल

Byvijay.singhal1233

Nov 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में मांट-पानीगांव रोड पर राधारानी मंदिर कट के पास गुरुवार तड़के थार कार और ईंटों से भरे ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में थार सवार छह युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।गुरुवार सुबह करीब तीन बजे ईंटों से भरा स्वराज 735 ट्रैक्टर पानीगांव की ओर जा रहा था। वहीं थार कार पानीगांव की तरफ से मांट आ रही थी। राधारानी कट के पास दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में थार सवार भरतिया गांव निवासी हरीबाबू,करन,जगदीश,मोहित,राहुल और कान्हा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना मांट पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट भिजवाया और उनके परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त थार को खाई से निकलवाने में जुटी रही। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.