हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना शेरगढ़ पुलिस ने पांच दिन पूर्व गांव शेरगढ़ क्षेत्र के गांव लक्ष्मण वीर नगला, अगरयाला निवासी एमसीडी कर्मी की मौत के मामले का खुलासा करते हुए युवक व एक महिला को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से मृतक का मोबाइल बरामद कर चालान किया है। बताते चलें कि गुरुवार को गांव लक्ष्मणवीर नगला, अगरयाला निवासी निवासी युवक विक्की ने तहरीर दी थी। इसके माध्यम से अवगत कराय कि उसके पिता श्याम (59) अपने घर पर सो रहे थे। तभी उनकी अज्ञात लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी है। पुलिस मौका मुआयना करते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच में जुट गयी। प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ अजय किशोर ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नाक-आंख के मध्य भारी वस्तु मारने से दो फ्रेक्चर आने से मौत होना आया था। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी, लोकल इंटेलीजेंस व मोबाइल की कॉल डिटेल के माध्यम से हत्यरोपियों की तलाश में जुट गयी। इस दौरान पुलिस को एक युवक का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, लेकिन वह पुलिस से बचने को भागता रहा। सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे सटीक सूचना पर उप निरीक्षक नमन गोयल ने पुलिस टीम के साथ नौगांव के समीप छोटे से होटल के समीप से प्रकाश में आये युवक और महिला दोस्त को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया उसने मृतक के खाना बनाने आदि के लिये अपनी महिला दोस्त को काम पर लगा दिया था, लेकिन उन्होंने पहले ही दिन महिला के साथ गलत टीका टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर उसने मृतक के समीप पहुंच कर ऐसा न करने की बात की तो वह उसे भी गाली-गलौज करने लगे। इसी बात को लेकर मारपीट में उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने महिला से मृतक का मोबाइल बरामद कर दोनों का चालान किया है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
