हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में विशेष सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग ने अंडरएज ड्राइविंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना वैध बीमा के वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 80 वाहनों के चालान किए गए। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत के नेतृत्व में एआरटीओ प्रवर्तन सत्येंद्र कुमार सिंह और यात्रीकर अधिकारी पूजा सिंह ने जिले में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान कई युवा और नाबालिग बिना वैध लाइसेंस के दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाते मिले। ऐसे आठ वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, बिना वैध बीमा के संचालित 72 वाहनों के चालान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों का वाहन चलाना कानूनन अपराध है। इससे उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। बिना बीमा वाहन चलाने पर दुर्घटना की स्थिति में वाहन स्वामी को आर्थिक और कानूनी परेशानी हो सकती है। एआरटीओ राजेश राजपूत ने अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
