• Sun. Nov 22nd, 2026

मथुरा में कामकाजी एवं अन्य एकल महिलाओं को सुरक्षित एवं आवासीय सुविधा के आवेदन

Byvijay.singhal1233

Nov 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र ने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित मिशन शक्ति की उपयोजना ‘सामर्थ्य’ के अन्तर्गत जनपद मथुरा में कामकाजी एवं अन्य एकल महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सखी निवास वर्किंग वूमेन हॉस्टल का संचालन माह दिसम्बर, 2026 से चैतन्य विहार, वृन्दावन, जनपद मथुरा में प्रारम्भ किया जा रहा है। सखी निवास में ऐसी एकल महिलाओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य है, जिन्हें अपने कार्यस्थल अथवा अन्य व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत कारणों से सुरक्षित आवास की आवश्यकता है। इस सुविधा से कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण में निवास की सुविधा प्राप्त हो सकेगी तथा वे आत्मनिर्भर होकर अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगी। अतः जनपद मथुरा एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत इच्छुक एकल महिलाएं सखी निवास में आवासीय सुविधा प्राप्त करने हेतु अपना आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन कार्यालय, कमरा संख्या-43, कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड, मथुरा में जमा करा सकती हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.