• Sun. Nov 22nd, 2026

एडीएम नमामि गंगे और एसडीएम ने तहसील में बैठक कर बीएलओ व सुपरवाइजरों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Byvijay.singhal1233

Nov 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मांट विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन द्वारा मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अभियान के तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, छूटे हुए मतदाताओं के नाम दर्ज कराने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) नंद प्रकाश मौर्य एवं एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप ने मांट तहसील में बैठक कर पुनरीक्षण अभियान से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने बैठक में मौजूद सुपरवाइजरों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अभियान को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र के आम नागरिकों से भी अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम दर्ज कराएं। इस अवसर पर तहसीलदार रजनीश कुमार रंधावा,नायब तहसीलदार सुश्री आंचल सिंगला मौजुद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.