• Sun. Nov 22nd, 2026

नशामुक्ति कार्यक्रम में मतदाताओं को किया गया जागरूक

Byvijay.singhal1233

Nov 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा एवं स्वीप  के संयुक्त तत्वावधान में किरन देवी बालिका इंटर कॉलेज, टेंटीगांव में ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांट विधानसभा स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ0 रोली तिवारी ने मतदाता जागरूकता अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला एवं छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। डॉ0 रोली तिवारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 के तहत पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए जागरूक, जिम्मेदार और नशामुक्त युवाशक्ति का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।विद्यालय के प्रधानाचार्य हरगोविन्द शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया तथा सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी अमित कुमार एवं मांट विधानसभा स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ0 रोली तिवारी, मनवीर सिंह, कृष्ण वीर सिंह, विशाल उपाध्याय, मोनू उपाध्याय, खुशी सहित विद्यालय के शिक्षकगण, युवा प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.