• Sat. Nov 21st, 2026

मथुरा की मंडियों के पास लगेंगी वेंडिंग मशीनें, सिक्का डालते ही निकलेगा थैला

Byvijay.singhal1233

Nov 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। अब सब्जी मंडियों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर वेंडिंग मशीनें स्थापित की जाएंगी। इन मशीनों में 10 रुपये का सिक्का डालने पर लोगों को मजबूत थैला निकलेगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम और हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है, के संकल्प के द्वितीय चरण में शुक्रवार को परिषद के सभागार में अभियान के कोर ग्रुप की बैठक हुई। उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों के माध्यम से स्वच्छता संबंधी संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाए। व्यापारी विपिन सिंघल ने बताया कि मशीन में 10 रुपये का सिक्का डालने पर करीब पांच किलो सब्जी तक का एक मजबूत थैला प्राप्त होगा। बैठक में नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, उद्यमी दीपक गोयल, अंकित बंसल, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.