• Sat. Nov 21st, 2026

बिजली ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Byvijay.singhal1233

Nov 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के गांव जाबरा में मुख्य चौराहे के समीप लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस की 112 सेवा और दमकल विभाग को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। गनीमत रही कि घटना के दौरान किसी के हताहत नहीं हुआ। वही बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफ़ॉर्मर पर अधिक लोड होने के कारण आग लगी है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.