• Sat. Nov 21st, 2026

व्यापारियों को बकाया कर पर सौ फीसदी ब्याज माफी

Byvijay.singhal1233

Nov 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में राज्य कर विभाग ने पुराने बकाये से दबे व्यापारियों को राहत देने के लिए ब्याज माफी योजना-2026 लागू की है। यह योजना 16 अक्तूबर से प्रभावी होकर तीन महीने तक चलेगी। इसके तहत बकाये की धनराशि अनुसार 50 से 100 फीसदी ब्याज और अर्थदंड में छूट मिलेगी। शुक्रवार को राज्यकर उपायुक्त देवेंद्र सिंह और सहायक आयुक्त मालविका श्रीवास्तव ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि यह योजना बिक्री कर, आमोद एवं पणकर, मनोरंजन कर और वैट से संबंधित बकाया पर लागू है। योजना 31 दिसंबर 2025 तक के संचित बकाया कर, ब्याज और अर्थदंड पर राहत देगी। अधिकारियों ने व्यापारियों को बकाया कर निस्तारण हेतु प्रेरित किया। लाभ लेने के लिए विभागीय पोर्टल comtax.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं। जिन पर 10 लाख रुपये तक का मूल बकाया है, उन्हें पूरा मूलधन जमा करना होगा। ऐसा करने पर 100 फीसदी ब्याज और अर्थदंड माफ होगा। 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक के बकाये पर मूलधन जमा करने के बाद ब्याज में 10 फीसदी, अर्थदंड में 90 फीसदी छूट मिलेगी। एक करोड़ से पांच करोड़ रुपये तक के बकाये पर ब्याज में 25 फीसदी, अर्थदंड में 75 फीसदी छूट मिलेगी। पांच करोड़ रुपये से अधिक के बकाये पर ब्याज में 50 फीसदी छूट मिलेगी। अर्थदंड में 50 फीसदी छूट का प्रावधान है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.