• Sat. Nov 21st, 2026

खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, अगले हिस्से के उड़ गए परखच्चे; भागे सवार

Byvijay.singhal1233

Nov 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन रोड स्थित राधाकुंड सरकारी आईटीआई के पास बीती रात करीब एक बजे कार अनियंत्रित होकर 11 हजार केवी विद्युत लाइन के लोहे के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार सवार लोग मौके से भाग गए। पूरी घटना सामने स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। चौकी इंचार्ज शरद त्यागी ने बताया कि कार सवार लोग दुर्घटना के तुरंत बाद गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज तथा गाड़ी के नंबर के आधार पर कार मालिक व सवारों की तलाश की जा रही है। हादसे का वीडियो सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराते हुए दिख रही है। टक्कर के बाद कार से चिंगारी भी निकलती दिखती है। इसके बाद कार में सवार लोग बाहर निकलते हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.