हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की वर्ष 2027 की फरवरी माह में होने वाली बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जनपद में इस बार 117 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के कुल 68,901 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि बोर्ड ने पहले जनपद में 126 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए थे। इन केंद्रों को लेकर कुल 174 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी के द्वारा आपत्तियों की जांच और निस्तारण के बाद 29 कॉलेजों के नाम परीक्षा केंद्रों की सूची से हटा दिए गए। उनकी आपत्तियां सही पाई गई। इनके स्थान पर 20 नये माध्यमिक विद्यालयों के नाम अंतिम सूची में शामिल किए गए। इसके बाद अब जिले में कुल 117 परीक्षा केंद्र रह गए हैं। जिन पर जिले में कक्षा 10 के 35,323 परीक्षार्थी और कक्षा 12 के 33,578 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कुल 68 901 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
