• Fri. Nov 20th, 2026

मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में मंदिर के महंत से मारपीट, धमकी देने का आरोप

Byvijay.singhal1233

Nov 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत के गांव बढ़ौता स्थित पौड़ा नाथ मंदिर के महंत के साथ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने महंत के साथ गाली-गलौज करते हुए उनकी दाढ़ी पकड़कर नोची। महंत की तहरीर पर थाना जैत पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बढ़ौता निवासी ठाकुरदास महंत पौड़ा नाथ मंदिर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह मंदिर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव बढ़ौता निवासी दशरथ, तेजकृष्णा व भगत सिंह तथा चौमुहां निवासी उनके दो अज्ञात वहां आ गए। आरोप है कि पुराने विवाद के चलते उक्त लोगों ने महंत के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उनकी दाढ़ी नोच डाली। जिससे महंत को काफी चोट आयीं है। शोर मचाने पर आस पास लोगों के इकठ्ठा होने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। महंत ने थाने पर जाकर थाना प्रभारी को अवगत कराया। जैंत पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर मामले की विवेचना थाना प्रभारी जैंत द्वारा की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.