• Thu. Nov 19th, 2026

ब्रज की रज में रंगी लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई अक्षय नवमी की परिक्रमा

Byvijay.singhal1233

Nov 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कान्हा की नगरी ब्रहस्पति बार को भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आई। अक्षय नवमी के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने मथुरा की धार्मिक परिक्रमा लगाई। सुबह सवेरे से ही परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में पूजा की थाली, मुख पर राधे-कृष्ण का नाम और मन में दर्शन की अभिलाषा लिए श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए परिक्रमा करते नजर आए। पूरा परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान रहा। इससे एक दिन पहले युगल जोड़ी की परिक्रमा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। बाबा कैलाश नाथ ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी के दिन अक्रूर जी भगवान श्रीकृष्ण और बलराम को कंस के वध के लिए मथुरा लेकर आए थे। मथुरा पहुंचने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने नगर के चारों कोनों पर स्थित शिव मंदिरों में विराजमान भगवान शिव के दर्शन किए थे। इसी पौराणिक प्रसंग की स्मृति में अक्षय नवमी पर मथुरा की परिक्रमा लगाने की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि अक्षय नवमी पर श्रद्धा भाव से की गई परिक्रमा, पूजा और दान-पुण्य का अक्षय फल प्राप्त होता है। इसी विश्वास के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मथुरा पहुंचे। उम्र और थकान की परवाह किए बिना श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए परिक्रमा पूरी करने में जुटे रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.