• Thu. Nov 19th, 2026

धान बेचकर लाैट रहे थे पिता-पुत्र के मुंह पर कपड़ा डाल रकम ले गए बदमाश

Byvijay.singhal1233

Nov 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के गांव जाबरा निवासी सुंदर सिंह अपने बेटे रतन सिंह के साथ धान की फसल बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। नगला बिंदा के समीप पीछे से आए चार अज्ञात लोग उनकी ट्रॉली में सवार हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने ट्रैक्टर पर बैठे किसान के मुंह पर कपड़ा डाल दिया और धान बेचकर मिले करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना मांट पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीओ मांट अमरनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित किसान ने थाना मांट में तहरीर दी है मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.