• Thu. Nov 19th, 2026

अक्षय नवमी पर श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद ग्रहण

Byvijay.singhal1233

Nov 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। अक्षय नवमी के पावन अवसर पर बीएसए कॉलेज के बाहर श्री राधे राधे संकीर्तन मंडल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से शुरू हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंडल के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष राजीव मित्तल ने बताया कि अक्षय नवमी के धार्मिक महत्व को देखते हुए मंडल की ओर से प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। बुधवार को सुबह से ही भंडारा शुरू कर दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए उनके लिए अलग से फलाहार की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा मिलता है। भंडारे में मंडल के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सहयोग किया। इस अवसर पर हरिकिशन मित्तल, मनोज अग्रवाल, अनुराग बंसल, देवेंद्र मित्तल, मीरा मित्तल, अलका मित्तल और ब्रजलता मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.