हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को किया गया। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी द्वारा समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने बहुजन समाज पार्टी से श्री योगेंद्र सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री मुकेश धनगर, समाजवादी पार्टी से श्री वीरेन्द्र यादव तथा भारतीय जनता पार्टी से श्री अकाश चौधरी को एकीकृत आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि दावे एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत करने की अवधि दिनांक 17 नवंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक है। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। विधानसभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन दिनांक 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत 4 विशेष अभियान दिवस दिनांक 21, 22, 28 तथा 29 नवंबर 2026 को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर कैंप लगाए जाएंगे। फॉर्म-6, 7 एवं 8 के माध्यम से नाम जुड़वाने, हटवाने एवं विवरण में संशोधन का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि आप सभी उक्त शिविरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों विशेषकर युवा एवं महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु किये जा रहे विशेष प्रयास। मतदाता सूची की प्रविष्टियों की शुद्धता पर रहेगा विशेष जोर।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
