हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर मंगलवार को लक्ष्मण शहीद सभागार में हाईपावर्ड कमेटी की 22वीं बैठक हुई। बैठक में आराध्य का नया भवन बनाने का प्रस्ताव रखा गया। मंदिर की आय-व्यय, आठ करोड़ रुपये की धनराशि के उपयोग, गोस्वामी और सेवायतों के अतिथियों के प्रवेश तथा दर्शन व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मंदिर के चार्टर्ड अकाउंटेंट की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर मंदिर की धनराशि के उपयोग का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बताया गया कि वित्तीय प्रावधानों के तहत 31 मार्च 2027 तक करीब आठ करोड़ रुपये की धनराशि ठाकुरजी से संबंधित कार्यों में खर्च की जानी है, जिससे कर संबंधी लाभ प्राप्त किया जा सके। इस धनराशि का उपयोग ठाकुरजी से जुड़े विस्तार कार्यों और श्रद्धालुओं के आगमन पर सुविधाएं विकसित करने में किए जाने के सुझाव पर चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी, एसएसपी और अन्य अधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते इस विषय पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। बैठक में मंदिर से जुड़े उत्सवों और शोभायात्राओं की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। बिहार पंचमी के उत्सव को भव्यता से मनाने के लिए आठ लाख रुपये की धनराशि खर्च करने की स्वीकृति दी गई। वहीं, पिछली बार शोभायात्रा में बैंड संचालकों की ओर से फिल्मी गाने बजाए जाने की शिकायत का भी संज्ञान लिया गया। कमेटी की ओर से स्पष्ट किया गया कि शोभायात्राओं में फिल्मी गानों का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कमेटी के अध्यक्ष अशोक ने बताया कि ऐसे बैंड पर कार्रवाई की जाएगी। सेवायत सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने प्रस्तावित कॉरिडोर के वैकल्पिक प्रस्ताव भी कमेटी के सामने रखा। उन्होंने सरकार से 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने और वहां संप्रदाय का नया मंदिर बनवाने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसा विकल्प तैयार किया जाए, जिससे वृंदावन की कुंज गलियां सुरक्षित रहें, किसी का घर न उजड़े, किसी का रोजगार न छिने और कॉरिडोर की जद में आने वाले प्राचीन मंदिरों को तोड़ने की नौबत न आए।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
