• Sun. Nov 15th, 2026

घर में आ गए मेहमान, शादी से पहले लापता हुई युवती; सदमे में डूबा परिवार

Byvijay.singhal1233

Nov 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के घर आंगन में शहनाइयों की गूंज गूंजने वाली थी, शनिवार वहां केवल सन्नाटा और आंसुओं का पहरा है। शादी की तारीख नजदीक थी, लेकिन शनिवार सुबह ने सब कुछ बदलकर रख दिया। थाना छाता क्षेत्र के एक गांव से आई यह खबर दिल को झकझोर देने वाली है। जिस युवती की शादी 21 नवंबर को थी, जिसकी तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही थीं, वह शुक्रवार रात अचानक रहस्यमय परिस्थिति में घर से लापता हो गई है। वह घर में रखी एक लाख की नकदी भी अपने साथ ले गई है। शादी जैसे पवित्र बंधन और उत्सव से ठीक पहले घटी इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया, जिसके हाथों में मेहंदी सजने के सपने देखे जा रहे थे, उसका इस तरह अचानक चले जाने से स्वजन के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं है। एक माता-पिता के लिए अपनी संतान के हाथ पीले करना जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य और सपना होता है। सालों की मेहनत और समाज में इज्जत की कमाई एक ही झटके में दांव पर लग गई है। इस वक्त परिवार के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वे इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं कि जिस बेटी पर उन्होंने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। स्वजन ने इस मामले में कन्हैया निवासी गांव सिकरौरा थाना कुम्हेर जिला डीग राजस्थान पर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का गंभीर आरोप लगाया है। छाता थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.