• Fri. Nov 13th, 2026

गोवर्धन के अड़ींग पंचायत भवन पहुंची विजिलेंस टीम

Byvijay.singhal1233

Nov 13, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के अड़ींग ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव मनीष भंडारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम अड़ींग पंचायत भवन पहुंची और ठेकेदार की शिकायत से जुड़े बिंदुओं पर अभिलेख खंगाले। ठेकेदार परवेज अहमद ने ग्राम पंचायत के कई लोगों पर बकाया भुगतान जारी करने के एवज में अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों और विजिलेंस से शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव मनीष भंडारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में सचिव की गिरफ्तारी ही चर्चा में रही है, लेकिन शिकायत में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि इन लोगों ने ठेकेदार से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से रकम ली थी। विजिलेंस टीम ने पंचायत भवन पहुंचकर इन लेनदेन और संबंधित अभिलेखों की जानकारी जुटाई। विजिलेंस टीम ने अन्य लोगों से पूछताछ की है। एसपी विजिलेंस राजकुमार अग्रवाल का कहना है विवेचना के लिए टीम अड़ींग पहुंची थी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.