हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। राज्य सरकार से सहायता प्राप्त संस्था की श्री अनार देवी खण्डेलवाल महिला पॉलीटेक्निक के कर्मचारियों को विगत दो माहों से बजट के अभाव में वेतन वितरण नहीं हो सका है, जबकि पांच नवम्बर को शासन द्वारा प्रदेश की सभी सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थाओं को तीन माह के वेतन वितरण हेतु बजट आवंटित कर दिया गया। उसके बाद भी एक मात्र महिला तकनीकी संस्था श्री अनार देवी खण्डेलवाल महिला पॉलीटेक्निक को बजट आवंटित नहीं किया गया। इस संबंध में राजेश सेन ने बताया कि संस्था के स्टाफ द्वारा उच्चाधिकारियों को दूरभाष पर दीपावली के पर्व पर वेतन आवंटन करने की मांग की। किन्तु उनको निराशा ही हाथ लगी। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों कोप्रकाश पर्व दीपावली को हर्ष-उल्लास के स्थान पर मायूसी के साथ मनाना पड़ेगा
7455095736
श्री अनार देवी खण्डेलवाल महिला पॉलीटेक्निक के कर्मचारियों को दो माह से नही मिला वेतन
