• Wed. Nov 4th, 2026

फसल की रकम लेकर लौट रहे किसान से बदमाशों ने लूटी रकम

Byvijay.singhal1233

Nov 3, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज के पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को धक्का देकर 2 लाख 13 हजार 740 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। कोकैरा गांव निवासी वासुदेव धान की फसल के रुपये लेने मथुरा आए थे। उनके पास पहले से लाखन सिंह को देने के लिए 1.12 लाख रुपये थे। लाखन सिंह के नहीं मिलने पर वह मुनीम मेघश्याम के पास पहुंचे, जहां से उन्हें धान की फसल के 1.68 लाख रुपये मिले। इसके बाद वह टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान केडी मेडिकल कॉलेज के पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें धक्का मार दिया और उनके पास मौजूद नकदी लूटकर फरार हो गए।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.