• Tue. Nov 3rd, 2026

मथुरा के महाविद्या में महादंगल, 55 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

Byvijay.singhal1233

Nov 3, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर के महाविद्या कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में नगर निगम की ओर से आयोजित महादंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। अंतिम पांच कुश्तियों में मथुरा के शिवा ने पंजाब के चिंटू को चित कर बाजी मारी। प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान समेत अन्य राज्यों से आए 55 पहलवानों ने अखाड़े में दांव-पेच आजमाए। दंगल का शुभारंभ विधायक श्रीकांत शर्मा, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, पार्षद एवं दंगल संचालक हनुमान गुर्जर पहलवान और भाजपा नेता प्रदीप गोस्वामी ने पहलवान शेरा गुर्जर और भूपेंद्र अजनाला के हाथ मिलवाकर कराया। रात आठ बजे तक विभिन्न पहलवानों के बीच 250 कुश्तियां हुईं। विजेता पहलवानों को मुकाबले के हिसाब से 25 हजार और 50 हजार रुपये तक की धनराशि के साथ गदा प्रदान किया गया। रात आठ बजे के बाद अंतिम पांच कुश्तियों में दिग्गज पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। पहली कुश्ती में मथुरा के शिवा ने पंजाब के चिंटू को हराकर जीत दर्ज की, जबकि दूसरी कुश्ती में अंकित और कलुआ गुर्जर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। तीसरी कुश्ती हरकेश और संजय, चौथी अजय गुर्जर और विक्रम जानू तथा पांचवीं कुश्ती भूपेंद्र अजनाला और शेरा गुर्जर बीच रखी गई। देर रात तक इन मुकाबलों का रोमांच बना रहा। शुभारंभ के दौरान पार्षद राजीव कुमार सिंह, सुभाष, तरुण सैनी, मुन्ना मलिक, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कपिल पटेल और जितेंद्र फौजदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.