• Thu. Oct 29th, 2026

मथुरा जनपद में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहीं स्कूली वैनों पर कार्रवाई

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग सख्त है। एआरटीओ विभाग ने जिले भर में स्कूली बसों और वैनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। बीते 6 माह में जनपद भर में चले इस अभियान में एआरटीओ की टीम ने घेराबंदी कर स्कूली वाहनों को रोककर उनके कागजात खंगाले। इस दौरान 150 से अधिक की जांच की गई। जांच में खामियां मिलने पर 94 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 28 को थानों में सीज कराया गया। एआरटीओ द्वारा चलाए गए इस अभियान में पड़ताल की गई कि क्या वाहन के पास वैध स्कूल परमिट है, उसकी फिटनेस और प्रदूषण सर्टिफिकेट वैध है या नहीं। कई निजी वैन बिना स्कूली परमिट के प्राइवेट नंबर पर ही बच्चों को ढो तो नहीं रही हैं। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश राजपूत ने बताया कि नियमानुसार ड्राइवर के पास कम से कम 5 साल पुराना भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना चाहिए। पड़ताल की गई कि 12 सीटर वैन में 25-25 बच्चे ठूंस-ठूंस कर तो नहीं बैठाए जा रहे हैं, जो सबसे बड़ा खतरा है। ऐसे वाहनों का मौके पर चालान किया गया। एआरटीओ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन दोपहर तक 150 स्कूली वाहनों की जांच की गई।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.